Saturday, 3 August 2019

तुझे पता है ना? . . .

तुझे पता है ना? . . .


अबे ओए,
हाँ भाई, तुझसे ही बात कर रहा हूँ।

माना कि हमारी ज़्यादातर बातें एक दूसरे की खिंचाई करने, लड़कियों के नाम लेकर एक दूसरे को चिढ़ाने और वॉट्सएप्प पर कोई मस्त सा जोक पढ़वाने पर केंद्रित होती हैं, पर सोचा कि आज तुझसे थोड़ी सीरियस बातें कर लूँ।

नहीं रे! ना मैं हाई हूँ और ना मैंने पी है और ना ही सेंटी हो रहा हूँ। बस तुझसे पूछना चाहता हूँ कि तुझे पता है ना?

माना की मैं तेरी डीपी पर सबसे भद्दा कमेंट करके तुझे embarrass करने का कोई मौका नहीं छोड़ता।
पर तुझे पता है ना कि अगर मेरे अलावा तेरे बारे में कोई और कुछ भी बोलेगा तो तुझसे पहले उसे मैं सबक सिखाऊंगा?

माना कि मैं कभी तुझे तेरे असली नाम से नहीं बुलाता। हर बार तेरा नया नामकरण करके तुझे चिढ़ाता हूँ।
पर तुझे पता है ना कि तुझसे बिछड़ने के बाद तेरा नाम सुनकर मैं अपने आँसू नहीं छुपा पाउँगा?

माना कि मैं कभी heart वाला emoticon भेजकर तुझे ये नहीं बताऊंगा कि मैं तुझसे कितना प्यार करता हूँ।  पर तुझे पता है ना कि अगर तुझ पर कोई भी मुसीबत आई तो तुझसे पहले मैं उससे टकरा जाऊंगा।

माना कि मैं तुझसे बहुत कम बात करता हूँ और तेरे हिसाब से हमेशा फ़ोन पर "baby baby" करता रहता हूँ। पर तुझे पता है ना कि मैं ब्रेकअप के बाद रोने और गलियां निकालने के लिए तेरे ही पास आऊंगा।
माना कि मैं तुझे हर बार भुख्खड़, चिन्दी और कंजूस बुलाता हूँ, तेरे पार्टी ना देने पर तुझे गालियाँ सुनाता हूँ। पर तुझे पता है ना कि महीने के एन्ड में पैसे ख़त्म होने पर मैं तेरे सारे बिल चुकाऊंगा?

माना कि मैं हर बार तेरे गाना गाने पर मैं कानों में उँगलियाँ डाल लेता हूँ, तेरी चमगादड़ जैसी आवाज़ का मज़ाक बनाता हूँ। पर तुझे पता है ना कि तेरे साथ सड़कों पर चिल्ला-चिल्ला कर, "ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे।" मैं ही गाऊंगा?

देख, मैं वो जन्म-जन्मांतर की दोस्ती वाली सैंटी बातें नहीं करूँगा। ना ही कोई दोस्ती के फ़िल्मी कसमें-वादे खाऊंगा।
पर तुझे पता है ना कि जब भी तू मुझे याद करेगा मैं दौड़ा-दौड़ा तेरे पास चला आऊंगा?

ओए घोंचू! तुझे पता है ना?

હા દોસ્ત નથી વર્ણવી મે ક્યારેય આપણી દોસ્તી ને શબ્દો માં ,
એ શબ્દો જ નથી બન્યા દોસ્ત જે તારી અને મારી દોસ્તી ને વર્ણવી શકે,
હા માન્યું રાધા ને મનાવવા કાના એ વાંસળી વગાડી છે પણ દોસ્ત સુદામા માટે તો ભગવાને પણ માખણ ની ચોરીઓ કરી છે.

#JaanTereNaam
 
#Smitlife